अप्रैल,24,2024
spot_img

बिहार से बड़ी खबर : मोबाइल से बात करते-करते कुएं में कूद गई 18 साल की युवती, चुन ली खुद की मौत, आखिर क्या थी वजह, किससे कर रही थी बात, गहराया रहस्य

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोबाइल से बात करते-करते कुएं में कूद गई युवती की मौत हो गई है। मामला भभुआ के कैमूर का है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कैमूर में मोबाइल पर बात कर रही युवती ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम (Girl talking to mobile jumped into the well, died) तीन बजे हुई। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को करीब चार बजे निकाला जा सका। यह वारदात चैनपुर थाना क्षेत्र की उदयरामपुर पंचायत के लोहरा के दक्षिण बधार में तड़िया पर स्थित कुएं में हुई। मृतका की उम्र करीब 18 वर्ष रही होगी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Brahmeshwar Mukhiya Murder Case| बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI को झटका, ChargeSheet Rejected, हुलास पांडेय को बड़ी राहत

बधार में भैंस चरा रहे चरवाहों ने बताया की लगभग तीन बजे एक लड़की उस कुएं के पास आई और काफी देर तक किसी से बात करती रही। पता नहीं दोनों के बीच फोन पर क्या बात हुई कि युवती बात करते-करते कुएं में छलांग लगा दी। करीब 45-60 मिनट के काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News | अहियापुर के चर्चित Ankaj Thakur Murder Case का Mastermind हथकड़ी खोलकर फरार, अस्पताल में टहलने निकल गए पुलिसकर्मी, हथकड़ी खोल कैदी गायब...

 

घटना स्थल पर मिले धर्मेंद्र बिंद ने बताया कि जब लड़की को बाहर निकाला गया, तो मरी हुई थी। उसकी शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। इस घटना की सूचना चैनपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवा दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें