अप्रैल,19,2024
spot_img

हावड़ा-गया एक्सप्रेस में सफर कर रहे झारखंड के पुलिस पदाधिकारी इम्तेयाज अहमद की मौत, गया स्टेशन पर उतरा शव

spot_img
spot_img

गया। हावड़ा-गया एक्सप्रेस से सफर कर रहे झारखंड के एक पुलिस पदाधिकारी की मौत ट्रेन में ही हो गई। जब ट्रेन गया जंक्शन पर पहुंची तो गया रेल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने यात्री को मृत घोषित किया।

उन्होंने बताया कि मृतक का नाम मो. इम्तेयाज अहमद है। जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष थी। उन्होंने बताया उन्हें डिप्टी एसएस कार्यालय से सूचना मिली थी कि हावड़ा-गया एक्सप्रेस के कोच एस-3 में एक यात्री की तबीयत बिगड़ी हुई है। जब गया जंक्शन पर ट्रेन आई तो कोच एस-3 में मरीज को देखने गए तो पाया कि इस कोच के शौचालय के पास एक यात्री गिरा हुआ है। जांच की गई तो मृत पाया गया।

उन्होंने बताया मो. इम्तेयाज़ अहमद औरंगाबाद जिले के हंसपुरा थाना क्षेत्र के गहना निवासी थे। वे मधुमेह रोग से ग्रसित थे। संभवतः शुगर का लेबल कम हो जाने के कारण हृदयाघात हो गया। इसके बाद गया रेल थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तत्पश्चात शव को कोच से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गया रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक झारखंड के साहेबगंज जिले में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजन थाना पहुंच गए हैं। आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें