अप्रैल,19,2024
spot_img

बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुंगेर में 50 अर्धनिर्मित पिस्टल और 45 बैरल के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल, 50 अर्धनिर्मित पिस्टल, 45 बैरेल, 2 मैगज़ीन, 7.62 की सात गोली, सात पिस्टल बॉडी सहित हथियार बनाने का सामान बरामद

spot_img
spot_img
मुंगेर। बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मुंगेर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के 10 गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई छापेमारी में मुफसिल थाना क्षेत्र के बरदह मिर्ज़ापुर में छापेमारी में अवैध मिनी गैन फैक्टरी का उदभेदन किया गया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, 50 अर्धनिर्मित पिस्टल, 45 बैरेल,  2 मैगज़ीन, 7.62  की सात गोली, सात पिस्टल बॉडी सहित हथियार बनाने का सामान बरामद किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. शमद, मो. शाहिद, मो. साकिब और मो आज़ाद को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफसिल थाना में कांड संख्या 124/21 दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर बरदह गांव में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद शनिवार और रविवार की दरमियान रात को छापेमारी की गई। गिरफ्तार हथियार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।Four arms makers arrested in Munger
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें