मार्च,29,2024
spot_img

BJP Sushil Modi: पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी की कोरोना से मौत

spot_img
spot_img

टना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई की रविवार को मौत हो गई है। वह कोरोना से संक्रमित थे और राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल में इलाजरत थे।

 

सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी अब इस दुनियां में नहीं रहे।

सुशील मोदी ने लिखा कि 65 साल की उम्र में उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस का शिकार हो गए। तबीयत ख़राब होने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां  उन्होंने आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

सुशील मोदी ने अशोक कुमार मोदी का इलाज कर रहे डॉक्टरों को लेकर लिखा कि चिकित्सकों ने काफी कोशिश की लेकिन उनके भाई की जान नहीं बचाई जा सकी।

कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली। अशोक कुमार मोदी के निधन के बाद सुशील मोदी के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। सुशील मोदी के करीबी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। साथ ही अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें