अप्रैल,26,2024
spot_img

Bihar से बड़ी खबर: शिवहर के डीएम पर मुजफ्फरपुर के थाने में FIR, पत्नी ने सुनाई आपबीती, तहकीकात में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। बिहार में शिवहर के डीएम सज्जन राजशेखर पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर मुजफ्फरपुर के नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

 

एफआईआर में पत्नी ने आरोप लगाया है डीएम ने उनके छोटे बच्चे को अपने कब्जे में रखा है। पति की प्रताड़ना व गुस्सैल रवैये के कारण वे उनके पास जाने से डरती हैं।

 

मामले में करीब तीन माह पहले पति के बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर उन्‍होंने राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया था। मगर पद का दुरुपयोग कर उनके पति ने मामले को दबा दिया। इस बीच वे वर्तमान में अपनी मां के साथ मुजफ्फरपुर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहने लगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

 

पत्नी ने एफआईआर में कहा है, 15 जून को उनके एक साल के बेटे का जन्म दिन था। इसमें उनके पति शिवहर डीएम आए। उन्हें रुकने को कहा गया, मगर वे रुके नहीं। साथ ही तीन साल की बेटी को जबरन लेकर चले गए, जबकि बच्ची चिल्लाती रही।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

पीड़िता का कहना है कि उनकी मां ने बच्ची को रोकने की कोशिश की तो पति ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया गया। इसमें वे घायल हो गईं। इसकी तस्वीर भी पुलिस को दी गई है। पीड़िता ने कहा कि उनके पति पद का दुरुपयोग कर उन्हें फंसाने की धमकी देते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

 

प्राथमिकी में डीएम की पत्नी ने बताया है कि उनके पति दहेज के लिए उनको प्रताड़ित व मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उनके पति उन्हें पागल करने में लगे हैं। इधर,एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें