अप्रैल,24,2024
spot_img

जाले में जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी ने किया गिरने-गिराने की बात, मंच टूटकर गिरा भड़ाम देखें VIDEO

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले विधानसभा सीट से महागठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी मस्कूर अहमद भाषण के दौरान मंच से गिर गए।  मस्कूर अहमद उस्मानी मंच से भाषण दे रहे थे, तभी मंच भरभरा के गिर गया। हालांकि इससे कोई चोटिल नहीं हुआ ज्यादा लेकिन अफरा-तफरी मच गई। देशज टाइम्स ने तत्काल इस वीडियो को आपके लिए क्लिक कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा चुनाव प्रचार के उस दौरान हुआ जब उस्मानी भाषण दे रहे थे। अपने भाषण में उस्मानी कहतेंं हैं, जनता लोकतंत्र में उठाना और गिराना जानती है। इसी दौरान मंच गिर गया। मस्कूर अहमद कांग्रेस की टिकट से जाले से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर ऋृषि मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस के दावेदार रहे हैं लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने उनका टिकट काटकर मस्कूर को प्रत्याशी बनाया।

मस्कूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना के सपोर्ट करने का आरोप लग चुका है। वहीं बीजेपी भी मस्कूर पर हमला बोल चुकी है। बीते दिनों बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा, जाले से जिन्ना प्रेमी को टिकट दिए हो, बिहार की जनता पूछ रही है ई का किए हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | अतरवेल-बिशनपुर पथ पर सिमरी पुलिस को आते देख...बाइक छोड़ खेत में भागा...फिर?

जाले में जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी ने किया गिरने-गिराने की बात, मंच टूटकर गिरा भड़ाम देखें VIDEO LIVE
[su_youtube url=”https://youtu.be/gMBO9r1QyME”]

वहीं उस्मानी के टिकट देने पर पार्टी के भीतर भी विरोध शुरू हो गया था.जाले विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीवेश कुमार को जीत मिली थी। कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्र को उन्होंने चार हजार 620 मतों से पराजित किया था। जीवेश पहली बार से विधायक बने. उन्हें जहां 62 हजार 59 मत मिले थे, वहीं ऋषि को 57 हजार 439 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा गोगौल गांव का बिगड़ैल बेटा...हे गिरधारी?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें