अप्रैल,20,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान ने याद किया बाबा साहेब को, प्रतिमा की सफाई के साथ बताया गरीबों का मसीहा

spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान।  प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ-साथ दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित  जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरी पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समाज के शोषित एवं वंचित समाज की आवाज थे।हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान,कपिलदेव महतो,शक्तिकेन्द्र प्रमुख रविन्द्र कुमार सिंह,संतोष चौपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें