अप्रैल,25,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में शान से लहरा रहा भाजपा का झंडा, घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता

spot_img
spot_img
spot_img
 कुशेश्वरस्थान। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन कुशेश्वरस्थान मंडल अंतर्गत हिरणी, हरौली, बरगांव, औराही, हरिनगर, बेरी एवं मसानखोन शक्ति केन्द्र स्थित विभिन्न बूथों के अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का झंडोतोलन शक्ति केन्द्र प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के पुराने जनसंघी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलकांत चौधरी,रामलोचन चौधरी, रामानंद सिंह सहित कई पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री झा ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उत्तरोत्तर विकास पर चर्चा के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक मनीषियों के विचारों को आत्मसात करके भाजपा को बुलंदियों तक पहुँचाने का शपथ लिया।मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान,कपिलदेव महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कुमारी,फुलकान्त चौधरी, पुष्पज कुमार,दिलीप कुमार ठाकुर,महेश कुँवर, रामलोचन चौधरी,रामानंद सिंह,कमल कान्त चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें