कुशेश्वरस्थान पूर्वी। हो हंगामे के बीच बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में हुई। सदन में काफी हो हंगामा के बीच बाढ़ से संबंधित मामला छाया रहा।
वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवंटित नाव मामले में जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जितने भी नाव का परबना बनाया गया है वह नाव क्षेत्र में चलता ही नही है। सारे नाव पर सरकारी लाल झंडा भी नही दिखता है जिससे पहचान हो सके कि यह नाव सरकारी है।
कहा, यहां लोग नाव का परबाना बना अपने निजी उपयोग में नाव का इस्तेमाल करते है। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। अंचल के द्वारा टीम गठित कर इस मामले की जांच की जाए और दोषी नाव मालिको का परबाना रद कर दूसरे नाव मालिकों को परबाना दिया जाए ताकि लोग नाव का उपयोग कर सकें।
वहीं, सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में गड़बडी का मुद्दा भी जोरों पर रहा। इस बावत सदन में सीओ त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि बाढ़ आपदा सूची में तीस हजार एक सौ पच्चास व्यक्ति का लक्ष्य है। इसमें छब्बीस हजार तीन सौ छप्पन का आधार अपडेशन हो चुका है। 4453 लोगो को विलोपित किया गया है। एक हजार लोगों का आधार अपडेशन लंबित है। जिसे जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
राम भजन यादव, गंगा यादव, अजय कुमार राय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सर्वेक्षण सूची का सत्यापन घर घर जाकर करने का अनुरोध किया ताकि उचित लाभार्थी लाभ से वंचित ना हो सके।