अप्रैल,20,2024
spot_img

दियारा का कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देकर करेह नदी में लगाई छलांग और देखती रह गई दरभंगा और समस्तीपुर की पुलिस

spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान। दियारा का कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देकर नदी में लगाया छलांग और देखती रह गई दरभंगा और समस्तीपुर की पुलिस।

 

 

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना ने शातिर अपराधी भुसकोरबा निवासी राकेश यादव को उसके ससुराल लड़नी से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | 4 लाख गबन की FIR, ठंडे बस्ते से लीपापोती की महक

 

इसके बाद उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार करने के लिए उसे हसनपुर थाना के राजघाट ले जाया गया। उसने फोन कर अपने दूसरे साथी को तय स्थानों पर बुलाया जहां पुलिस उसके साथी को पकड़ने के लिए पूरी तरह जाल बिछा रखा था। उधर मौका पाते ही राकेश करेह नदी में छलांग लगा दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | 4 लाख गबन की FIR, ठंडे बस्ते से लीपापोती की महक

 

नदी की धारा तेज होने के कारण पुलिस देखती रह गई। बता दें कि कुशेश्वरस्थान के झझरा चौक पर सीएसपी संचालक अजीत साह को दिनदहाड़े हथियार के बल पर मोबाइल और रुपये लूट लिया था।

 

इतना ही नही समस्तीपुर के सिंघिया थाना के महरा चौक के सीएसपी संचालक नीतीश कुमार को गोली मारकर हत्या कर लाखो लूट लिया था। दोनों ही मामले में पुलिस बहुत ही मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | 4 लाख गबन की FIR, ठंडे बस्ते से लीपापोती की महक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें