अप्रैल,25,2024
spot_img

EXCLUSIVE: कुशेश्वरस्थान में मास्क वितरण में लाखों का गोलमाल! देशज टाइम्स के लिए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
प्रशांत कुमार कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान ( Kusheshwar Asthan ) पूर्वी प्रखंड के जीविका कार्यालय ने आपदा को भी अवसर बना लिया। मास्क वितरण में गोलमाल कर लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के दौरान बिहार सरकार ने प्रखंड में महिलाओं को रोजगार मिल सके इसको लेकर  जीविका ग्राम संगठन से मास्क खरीद आम लोगो के बीच वितरण करने का निर्देश दिया था।
ताकि प्रखंड के सभी पंचायतों में कार्यरत जीविका ग्राम संगठन से जुड़े महिलाओ को कोविड-19 में रोजगार मिल सके। लेकिन यहां की जीविका से जुड़े पदाधिकारी ने सरकार के निर्देश को ताख पर रखकर लाखो रुपए की हेराफेरी कर डाली। मामला तब प्रकाश में आया जब इस मामले को लेकर कुशेश्वरस्थान ( Kusheshwar Asthan ) उत्तरी पंचायत के अमरेश कुमार चौपाल के साथ कुशेश्वरस्थान उत्तरी पंचायत के जीविका ग्राम संगठन की महिलाओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि कुशेश्वरस्थान उत्तरी पंचायत में चांदनी, नारी, सूरज, आंचल सहित कुल 12 जीविका ग्राम संगठन है। इसके बावजूद बीपीएम जीविका और जीविका के कर्मी लोकेश झा के सांठ गांठ से उक्त ग्राम संगठन से मास्क की खरीददारी नही कर ग्राम पंचायत केवटगामा अंतर्गत सलमगढ़ के भरत जीविका से दस हजार मास्क की खरीददारी डेढ़ लाख की लागत से किया।

यहां भी आठ हजार मास्क की खरीददारी की गई

इतना ही नही कुशेश्वरस्थान ( Kusheshwar Asthan ) दक्षिणी में भी उजाला, राधा, काजल सहित कुल आठ जीविका ग्राम संगठन है यहां भी भरत जीविका सलमगढ़ से ही आठ हजार मास्क एक लाख बीस हजार की लागत से खरीददारी की गई।
इसके आलावे सुघराईन, उजुआ सिमरटोका और उसड़ी पंचायत में भी विभिन्न संगठन कार्यरत है लेकिन यहां भी भरत जीविका से ही मास्क की खरीद की गई। वहीं, महिसौत में भी यहां के जीविका ग्राम संगठन से मास्क नही खरीद तिलकेश्वर पंचायत के कोशी जीविका ग्राम संगठन से दस हजार मास्क डेढ़ लाख की लागत से खरीद की गई है।

क्वॉलिटी ऐसी, लोग उसे पहनना मुनासिब नही समझ रहे

इसके आलावे जीविका के पदाधिकारी यहीं नही रुके  जो भी मास्क की खरीददारी की गई वह भी बिल्कुल गुवत्ताहीन मास्क की क्वालिटी इतनी नीचे स्तर की थी की लोग उसे पहनना मुनासिब नही समझ रहे थे।
लोगो ने बाजार से मास्क खरीद उपयोग किया। वहीं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजकिशोर लाल ने कुशेश्वरस्थान ( Kusheshwar Asthan ) पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु को मास्क मामले की जांचकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस मामले में बीडीओ श्री जिज्ञासु ने देशज टाइम्स को बताया कि मास्क खरीद और वितरण में अनियमितता को लेकर जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को समर्पित की जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें