अप्रैल,24,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में भाजपाइयों के घरों पर फहराया पार्टी का झंडा, सर्वश्रेष्ठ सफलतम छात्रों को किया पुरस्कृत

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स रिपोर्टर।  प्रखंड क्षेत्र कुशेश्वरस्थान मे बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार रविवार से 06 अप्रैल तक चलने बाली त्रिदिवसीय  पार्टी के स्थापना दिवस की शुरुआत चिगरी सिमराहा, बरना, गोठानी पकाही झझरा एवं दिनमो शक्ति केन्द्र स्थित विभिन्न बूथों के बूथ अध्यक्षों के घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा गोठानी शक्तिकेन्द्र स्थित बूथ 125, 126, 127, 128, 129, 130 एवं 131  पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुआ एवं बूथ अध्यक्ष पप्पू कुमार सहनी सहित सभी बूथ अध्यक्षों के घर पर भाजपा का झंडा फहराया। इस अवसर पर गंगोत्री एकेडमी झिलोरिया में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष,बूथ के अंतर्गत आने बाले पुराने कार्यकर्ताओं एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने बाले छात्रों को प्रसस्तिपत्र एवं पाग चादर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने सरकार की अनेको गरीब कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना,हर घर बिजली योजना,हर घर शौचालय,उज्वला योजना के तहत हर गरीब परिवार को मुफ्त में गैस,बीमा योजना,सुकन्या योजना,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना,आयुष्मान भारत योजना सहित अनेको गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया एवं इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर  शक्तिकेन्द्र प्रमुख पप्पू कुमार सहनी,शक्तिकेन्द्र प्रभारी अशोक साह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल पासवान,लालबाबू यादव,कैलाश पोद्दार,विजय कृष्ण पोद्दार,लालबहादुर सहनी, रामप्रीत सहनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | अतरवेल-बिशनपुर पथ पर सिमरी पुलिस को आते देख...बाइक छोड़ खेत में भागा...फिर?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें