कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स रिपोर्टर। थाना क्षेत्र में गत कुछ महीनो में हत्या,अपराध और गोली कांड की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने सहित कई मांगों को लेकर भाकपा-माले प्रखंड कमेटी कुशेश्वरस्थान की ओर से क्षेत्र में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व खेग्रामस नेता भोला सदा, लालन चौपाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिवाद मार्च प्रखंड मुख्यालय से निकालकर पीएनबी शाखा के पास पहुंचा, जहांं कार्यकर्ताओ ने डीजल-पेट्रोल के दाम में बढोतरी क्योंं नीतीश-मोदी जबाब दो, थाना क्षेत्र मे बढ़ते अपराध पर विराम लगाओ के साथ ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा का आयोजन मनोज साह की अध्यक्षता में किया गया। सम्बोधित करते मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते महगाई पर रोक लगाने मे विफल है।जिससे किसान सहित गरीब दलित के लिए गैस सिलेंडर उपयोग करना बड़ी समस्या बन गयी है। इसके कारण लोग जलावन पर खाना बनाने को बेबश है। इसपर रोक लगाया जाए।
साथ ही 3 मार्च को भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मार्च में शामिल होकर महंगाई पर बिफल नीतीश -मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद करने पटना के लिए रवाना होने की बात कही। माले एरिया सचिव मनोज यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडी व्यवस्था को बहाल करने,तीनो कृषि कानून वापस लेने के लिए किसान आन्दोलनरत है। सरकार डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के मुल्य मे हुए बढोतरी करना किसान सहित अन्य लोगो पर आर्थिक बोझ डालकर जन जीवन को तवाह कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र के नदियामी मे हुए गोली कांड मे दलित,अल्पसंख्यक को टारगैट करने वाले आरोपी के विरुद्ध अभी तक कारवाई नही करना पुलिस प्रशासन का विफलता को दर्शाता है। प्रतिवाद के जरीय पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि गोली कांड के अभियुक्तो का गिरफ्तारी और डीएमसीएच से आये बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नही किया गया तो डीएसपी कार्यालय पर भाकपा माले प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होने की चेतावनी दी। मौके पर लीलीया देवी रीता देवी,देबु पासवान, रीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।