मार्च,29,2024
spot_img

जाले में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर सामाजिक कार्यकर्ता की जमकर बांस से पिटाई, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
जाले। जाले थाना के काजी बहेरा गांव में  अश्लील गाना बजाने से मना करने पर सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू महतो को  बांस के फठ्ठा से मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया वही जेब से साढ़े छह हजार रुपए छीन लिए।
जानकारी के अनुसार, मारपीट से घायल काजी बहेरा गांव निवासी स्व नथुनी चौपाल के पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू चौपाल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति गंभीर देख उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया जहां वह दरभंगा के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे है।
इस मामले में पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया कि लाउडस्पीकर से काजी बहेरा गांव निवासी भोगेन्द्र चौपाल एवं गंगा चौपाल अश्लील भोजपुरी गाना बजा रहा था। गाना बजाने से यह कहते मना किया कि मां बहन है समाज में ऐसा गाना नहीं बजाओ इसी बात पर दोनों आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया। दोनो आरोपी पर जाले थाना प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें