अप्रैल,24,2024
spot_img

Sanjay Kumar, Health Supervisor of Jale Referral Hospital: अतरबेल-जाले पथ पर स्कार्पियो ने जाले रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार को कुचला, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

spot_img
spot_img
spot_img
जाले। अतरबेल-जाले पथ के सुखाई पोखर के निकट अनियंत्रित स्कार्पियो ने जाले रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य  पर्यवेक्षक सह बीसीएम संजय कुमार की बाइक को कुचलते हुए फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, जाले रेफरल अस्पताल के स्वाथ्य पर्यवेक्षक सह (बीसीएम) संजय कुमार को जख्मी हालत में  स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की ड्यूटी पर मौजूद डॉ. भारती प्रसाद यादव ने घायल स्वास्थ्यकर्मी संजय को प्राथमिक उवचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया, बुधवार को  बीसीएम संजय कुमार  रेफरल अस्पताल के सभागार में आयोजित कोविड 19 के नियंत्रण को बनी कार्य योजना के तहत आशा कर्मियों को हर घर पहुंचकर कोरोना रोग पर नियंत्रण को लेकर  आयोजित प्रशिक्षण देने आ रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
Sanjay Kumar, Health Supervisor of Jale Referral Hospital: अतरबेल-जाले पथ पर स्कार्पियो ने जाले रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार को कुचला, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
 दुर्घटना के बारे में  प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया, किसी ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। तहकीकात जारी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें