अप्रैल,25,2024
spot_img

खो गया जाले का लाल: मुंबई में आए समुद्री तूफान ताउत में लापता जहाजकर्मी राकेश की मौत, गुजरात के समुद्र से बरामद हुआ शव, गांव पहुंचते मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
जाले। आखिरकार जिसका अंदेशा था वहीं हुआ। खो गया जाले का बेटा। मुंबई में समुद्री जहाज ताउत के चक्रवाती तूफान की चपेट में आने  से लापता युवक जाले के मुरैठा गांव के तेजनारायण ठाकुर के पुत्र 28 वर्षीय राकेश कुमार का शव बरामद हो गया।
जानकारी के अनुसार, राकेश के शव को उसके परिजनों ने मुंबई से अपने गांव मुरैठा लेकर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने वताए की शनिवार को राकेश का शव गुजरात के समुद्र में मिली जहां से मुंबई के जे.जे. अस्पताल में शव का डीएनए स्वाव लेकर मृतक के पिता के डीएनए टेस्ट मिलान होने पर शव सुपुर्द  कर दिया। मृतक के शव को सोमवार को एम्बुलेंस से मुरैठा लाया गया।
शव पहुचते ही पत्नी निक्की अपने पुत्र द्विव्यंशु को कलेजे से लगाए रोते चिल्लाते बेहोश हो रही थी। मां का भी बुरा हाल था। शव की जगह सिर्फ नरकंकाल शेष रह गया था। राकेश के शव का अंतिम दर्शन भी उसकी पत्नी माता व परिजन नहीं कर सके।
खो गया जाले का लाल: मुंबई में आए समुद्री तूफान ताउत में लापता जहाजकर्मी राकेश की मौत, गुजरात के समुद्र से बरामद हुआ शव, गांव पहुंचते मचा कोहराम
राकेश के शव को गांव के आम के बगीचा में उनका दाह-संस्कार कर दिया गया। मुखग्नि उनके बड़ा भाई जितेंद्र ठाकुर ने दिया। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें