अप्रैल,23,2024
spot_img

जाले में थम नहीं रहा कोरोना, इसबार महिलाएं भी मिली संक्रमित, फिर मिले चार महिलाओं समेत पांच कोरोना पोजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img
जाले। जाले में कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला थम नहीं रहा। लगातार लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। लगातार जांच के बाद भी हालात यहां सुधरते नहीं दिख रहे।
 जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई कोरोना जांच में पांच लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक पुरुष व चार महिलाएं कोरोना संक्रमित हैं।
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, बीते चार दिनों में  छह सौ लोगों की हुई रैपिड एंटीजन किट से व दो सौ लोगों का आरटीपिसीआर किट से डीएमसीएच के लेबोटरी से हुई कोरोना जांच में कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इसमें चार कोरोना पोजिटिव महिलाएं हैं। इनकी जांच रैपिड एंटीजन किट एवं आरटीपीसीआर किट जांच डीएमसीएच लैब भेजा गया था। कोरोना संक्रमित महिलाओं में एक जाले दक्षिणी, एक जोगियारा वार्ड दस,एक ब्रह्मपुर, एक देउरा बंदौली की सभी हैं। दो 25 वर्ष व दो 45 व 50 वर्ष की है।
मुरैठा वार्ड नौ के एक 36 वर्षीय पुरुष कोरोना पोजिटिप हैं। सभी कोरोना पीड़ितों को रेफरल अस्पताल द्वारा कोविड 19 के दवाओं की किट देकर उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें