अप्रैल,26,2024
spot_img

जाले के नवादा बातरटोला पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, कहा-भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,  राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक बाबा साहेब थे दलित बौद्ध आंदोलन के अग्रदूत, चलाया अछूतों, दलितों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान

spot_img
spot_img
spot_img

जाले।  प्रखंड के जोगियारा के स्थित नवादा बातरटोला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राम इकबाल माझी  के आवासीय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्र ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पितकर बाबा साहब को नमन किया एवं उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव रामजी अम्बेडकर जो डॉ.बाबा साहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय थे  भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,  राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से  एक थे।

 

 

अम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त कीं तथा विधि अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की, जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता।

 

 

 

आम्बेडकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने  लगे राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाले मंडल के अध्यक्ष  विपिन कुमार पाठक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में कमतौल मंडल के अध्यक्ष श्री राम सुदिष्टबैठा, राम इकबाल मांझी, कमतौल मंडल के महामंत्री विनायक कुमार सिंह युवा मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष  मुकेश कुमार सिंह युवा मोर्चा के जाले मंडल के महामंत्री धीरेंद्र कुमार, रुपेश कुमार सिंह रेशम, वीणा मिश्रा, रिंकी देवी संजय प्रसाद सिंह, चंदू भारतद्वाज,  दीपक कुमार सिंह कार्यक्रम का संचालन रंजीत झा ने किया।

 

 

कार्यक्रम में 21 महादलित बूढ़े बुजुर्गों को भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक एवं कार्यकर्ताओं  ने पग चादर पुष्पमाला पहनकर उन्हें सम्मानित किया।

जाले के नवादा बातरटोला पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, कहा-भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,  राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक बाबा साहेब थे दलित बौद्ध आंदोलन के अग्रदूत, चलाया अछूतों, दलितों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान

 

दूसरी ओर,  प्रखंड केदेवरा बंधौली पंचायत निवासी मो. हारून सिद्धकी के पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद निशात के अप्राकृतिक मौत होने पर मृतक के परिजनों को अंचलाधिकारी जाले की मौजूदगी में स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन व आईटी  मंत्री जीवेश कुमार ने मृतक के माता नुसरत महजबीन तथा ब्रह्मपुर निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र स्वर्गीय मोस्तकीम की पत्नी संजीदा खातून को आपदा राहत कोष से दोनों पड़ीवार को अलग अलग 4-4 लाख रुपए का मृतक अनुग्रह अनुदान का भुगतान चेक के माध्यम से अंचल कार्यालय जाले मे किया। मौके पर जाले मंडल अध्यक्ष  विपिन कुमार पाठक युवा मोर्चा के अध्यक्ष झा अविनाश कश्यप, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।जाले के नवादा बातरटोला पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, कहा-भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,  राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक बाबा साहेब थे दलित बौद्ध आंदोलन के अग्रदूत, चलाया अछूतों, दलितों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें