अप्रैल,27,2024
spot_img

जाले में भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा, पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को लड़वाएगी बीजेपी, मोदी के कार्यों को घरों तक ले जाने, जनसेवा के दिए टिप्स

spot_img
spot_img
spot_img
जाले। मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को लतराहा गांव स्थित धीरेंद्र कुमार के आवासीय परिसर में पार्टी के जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक की अध्यक्षता व डॉ राघवेंद्र प्रसाद के संचलन में हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलाब्घियों की चर्चा करते कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप घर-घर तक पहुंचें। अपनी सरकार की उपलब्धि से लोगों को रूबरू कराएं।
उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनाव पर चर्चा करते कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को लड़ाएगी। कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की।
बैठक को संबोधित करने वालो में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अध्यक्ष विपिन पाठक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष अविनाश कश्यप, महामंत्री धीरेन्द्र कुमार समेत अन्य शामिल थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें