अप्रैल,20,2024
spot_img

दरभंगा के हायाघाट में करंट से खनुमा चौर में महिला मजदूर की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

spot_img
spot_img

दरभंगा। हायाघाट के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव से मल्हीपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे खनुमा चौर में खेत व आम के बगीचे में गुरुवार को धान रोपने के लिए जा रही मजदूर महिला 46 वर्षीय मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के वार्ड आठ के चिकनी गांव निवासी लाला सदा की पत्नी प्रमिला देवी की करंट से मौत हो गई। वहीं, करंट से दूसरी महिला विष्णु सदा की पत्नी 46 वर्षीय सुदामा देवी बुरी तरह से झुलस गई है।

 

जानकारी के अनुसार, मौत और जख्मी महिला की जानकारी मिलते ही पूरा गांव वहां जुट गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों महिलाओं के परिवार के लोगों के अलावे अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएन राम को दी। तत्काल अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएन राम व एएसआई अवधेश राम व चौकीदार श्याम पासवान व विजय सदा पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच मे जुट गए।

 

अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष श्री राम ने देशज टाइम्स को बताया कि बिजली का नंगा तार के चपेट में आने से एक मजदूर महिला की मौत और दूसरी जख्मी हो गईं हैं। वही घायल  सुदामा देवी को गंभीर हालत में ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इस दौरान अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष श्री राम पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।बहरहाल मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें