अप्रैल,25,2024
spot_img

घनश्यामपुर सिद्ध विद्या पीठ गलमा धाम में जुटे दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, बेनीपुर के दिग्गज विहिप कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने किया पुऋ्ण मनोयोग से जुड़कर राम के काम को संपन्न करने का आह्वान

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स रिपोर्ट। स्थानीय सिद्ध विद्या पीठ गलमा धाम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का दरभंगा विभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांतीय मंत्री उत्तर बिहार अभियान प्रमुख राज किशोर, दरभंगा विभाग के अभियान पालक अवकाश प्राप्त अनुमंडल अधिकारी शशि नाथ दास, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांतीय सह मंत्री अरविंद की ओर से संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

मंचासीन मुख्य वक्ता एवं सभी विशिष्ट अतिथि का पाग चादर के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में नवटोल की कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं स्वागत गान शिक्षिका रंभा कुमारी की ओर से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेनीपुर के जिला संघचालक राज नारायण यादव  दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर व बेनीपुर के अभियान कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए साधुवाद देते हुए शेष बचे दिन मेंकिया। दरभंगा विभाग के जिला प्रमुख ने अपना वृत्त प्रस्तुत किया वहीं बेनीपुर के जिला अभियान प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार से वर्णन करते हुए एवं पूर्ण राम भक्त गांव की सूची प्रस्तुत की झंझारपुर और मधुबनी के भी अभियान प्रमुख ने अपने जिले का वृत्त प्रस्तुत किया।घनश्यामपुर सिद्ध विद्या पीठ गलमा धाम में जुटे दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, बेनीपुर के दिग्गज विहिप कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने किया पुऋ्ण मनोयोग से जुड़कर राम के काम को संपन्न करने का आह्वान

राम भक्त कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए और उड़ान के भव्य मंदिर निर्माण को राष्ट्र मंदिर के निर्माण का कार्य बताते हुए अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पांडे जी ने कहा कि यह कार्य निधि के समर्पण का अभियान नहीं समाज जब कमजोर हो जाता है तो संस्कृति और सुरक्षित हो जाती है इस महाअभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित कर पुरातन और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जन जन को जागृत करना है । राम मंदिर हमारे लिए अस्मिता का प्रतीक है। स्वाभिमान के चिन्हों की पुनः प्रतिष्ठा और अपमान के चिन्हों का उन्मूलन ही वास्तविक स्वतंत्रता है और एक भारत श्रेष्ठ भारत विश्व गुरु भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत करने में समर्थ है। भगवान श्रीराम ने भी लोक संगठन खड़ा कर ही रावण के आतंक का समूल नाश किया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता...Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली श्रवण नायक को 5 साल की सजा

आज भी राष्ट्र के समक्ष जो विधर्मीयों का खतरा है उसे भूला नहीं जा सकता है अपने समाज अपने परिवार और अपने भारतीय परिवेश को राममय बनाकर ही हम कह सकेंगे कि भारत माता के ललाट की लालिमा को हम सदा आप सुन रख पाएंगे । आज भारतीय राजनीति की राम में संस्कृति की विशेषता है कि भारत की इस अनोखी राष्ट्र नीति को विश्व का कोई भी देश अनदेखी करने का दुस्साहस नहीं कर सकता है भारतीय सेना, भारतीय वैज्ञानिक, भारतीय शिक्षण संस्थान और मातृसंगठन अपने बच्चों के बीच देश भक्ति के भाव से ओतप्रोत संस्कार संप्रेषित कर रहे हैं और उसका परिणाम यह निकल रहा है कि आज संपूर्ण विश्व में विश्व बंधुत्व के सच्चे अनुयाई के रूप में संपूर्ण विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है ऐसे में आज के समय की आवश्यकता है हिंदू हिंदू एक रहे भेदभाव को नहीं सहे उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को तय करना होगा कि तय करो कि किसके बेटे होते करो कि किसके काम के हो रावण के हो कि राम के हो तो बनकर हनुमान ही हम इस राष्ट्र की भलाई कर सकते हैं हमारी एकांतिक निष्ठा बिना किसी स्वार्थ के जब देश हित में सूचना आरंभ करता है तो वह देश विश्व गुरु के शिखर पर विराजमान हो जाता है।

पुणे एक बार सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का उन्होंने साधुवाद देते हुए शेष बचे दिनों में इस काम को तत्परता पूर्वक संपन्न करने कोई घर छूटे ना इस प्रकार का संकल्प लेने का आह्वान किया। अपने अगल-बगल के क्षेत्र को गुरुदेव विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित जिवेशवर मिश्र ने राम के प्रभाव का विस्तार से वर्णन करते हुए गुरु के रूप में राम के स्वरूप को स्वीकार कर संपूर्ण विजय का प्रयास करने का सभी राम भक्तों से आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Mabbi Police | मब्बी पुलिस का सिमरा चोरी कांड का उद्भेन, आजमनगर से अपराधी गिरफ्तार, चोरी की जेवरातों समेत अन्य सामान बरामद

हिंदवा सोदरा सर्वे ना हिंदू पति तो भवेत् के दृश्य को मनसा वाचा कर्मणा धारण करते हुए सभी अभियानी साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ अशोक सिंह विभाग प्रचारक राजारामजी नगर संघचालक दिनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उस टोले में जाकर निधि समर्पण अभियान को चलाया। अंतरराष्ट्रीय महामंत्री जी ने मनोज राम जी के घर पर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित निधि को स्वीकार किया और उनके यहां जल ग्रहण किया । अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के हाथों प्राणेश्वर मिश्र ने 11,000 रविंद्र कुमार सिंह ने 51100 डॉ. रतन कुमार मिश्र ज्योतिषाचार्य ने 1000 की समर्पण निधि अर्पित की डॉक्टर रतन कुमार मित्र ने वैदिक मंत्रों से आगत अतिथि का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता...Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली श्रवण नायक को 5 साल की सजा

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दरभंगा विभाग के विभाग संपर्क प्रमुख सनोज कुमार नायक सह जिला संघचालक तारा कांत झा जी अधिवक्ता अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय कुमार झा वीरेंद्र कुमार झा विशंभर झा सह जिला शारीरिक प्रमुख रामवृक्ष बजरंगी , भाजपा दरभंगा के जीला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स, झंझारपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, शंभू रावत बैजनाथ सिंह चंदन मित्र भगवान कुमार कमलेश राय रतिकांत चौधरी घनश्याम चौधरी सुजीत कुमार चौधरी, मनोज कुमार झा राजकुमार साहनी महावीर सिंह मणिकांत झा पिंटू झा, भगवान ठाकुर प्रिंस नायक प्रिंस कुमार प्रकाश चौधरी अवधेश खांऊ, कुश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, लालबाबू, मिथुन कुमार, मुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों रामभक्त सम्मेलन में मौजूद थे।विश्व हिन्दू परिषद के काम को गति देने के लिए जिला उपाध्यक्ष बेनीपुर राजेन्द्र ठाकुर, मंत्री शंभु मिश्र, कोषाध्यक्ष देव कुमार सिंह, लक्ष्मी सिंह की दायित्व की घोषणा कर पाग चादर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने भोजन परिवेषण कार्य में भागीदारी किए ।धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यवाह प्रोफेसर शेखर प्रसाद चौधरी ने तथा संचालन विभाग सेवा प्रमुख रविन्द्र कुमार सिंह ने किया।घनश्यामपुर सिद्ध विद्या पीठ गलमा धाम में जुटे दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, बेनीपुर के दिग्गज विहिप कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने किया पुऋ्ण मनोयोग से जुड़कर राम के काम को संपन्न करने का आह्वान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें