अप्रैल,25,2024
spot_img

घनश्यामपुर सिद्ध विद्यापीठ गलमाधाम में विहिप की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विमर्श, संगठन को ग्राम स्तर पर विस्तार देने पर जोर

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर। शुक्रवार को सिद्ध विद्यापीठ गलमाधाम में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई बेनीपुर की प्रथम बैठक राजेंद्र कुमार ठाकुर जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बेनीपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें  विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंडित विश्वमित्र गुरुदेव के मार्गदर्शन में  विश्व हिंदू परिषद के आगामी कार्य योजना एवं संगठन के ग्राम स्तर तक विकास के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद सर्वसम्मति से संगठन को बल प्रदान करने के लिए ऊर्जावान राम भक्तों के बीच दायित्व की घोषणा की गई, जिससे समरस समाज का निर्माण हो और राष्ट्रीय भावना को बल मिले।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा में वैश्वानर का खेल...सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक दर्जन घर स्वाहा...Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे मगर...कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग

केंद्रीय उपाध्यक्ष पंडित जिवेशवर मिश्र के समक्ष संगठन में निम्न दायित्व निम्नलिखित व्यक्तियों को प्रदान किया गया। जिला धर्माचार्य प्रमुख के लिए अविनाश कुमार शिवम, जिला गोरक्षा प्रमुख के लिए दिलीप कुमार चौधरी एवं जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व गणपति मिश्र को प्रदान किया गया।

इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर बजरंग दल संयोजक साप्ताहिक सत्संग प्रमुख एवं ग्राम प्रमुखों के दायित्व की घोषणा की गई कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बेनीपुर जिला इकाई कोषाध्यक्ष देव कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेनीपुर के जिला संपर्क प्रमुख संतोष कुमार झा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार मिश्र, राम जन्मभूमि अभियान के प्रखंड निधि प्रमुख कुश कुमार, रमेश चंद्र मिश्र, माधव मिश्र, मनी रमन वेदाचार्य, ओमप्रकाश सिंह के साथ दर्जनों हिंदू लिस्ट कार्यकर्ताओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत समर्थ भारत बनाने के लिए गौ सेवा गौ संरक्षण गौ संवर्धन एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी के निर्माण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

गुरुदेव जिवेशवर मिश्र ने उपस्थित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा संपूर्ण विश्व भारत की ओर सभी समस्याओं के निदान के लिए आशा भरी निगाह से टकटकी लगाए देख रही है। हमारे साथ प्रयास से भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर आदर के साथ अधिष्ठता हो तथा सनातन भारतीय समाज विश्व में भारतीय होने का और अपने हिंदू सभ्यता संस्कृति के ऊपर गौरव गौरव कर सके।

बैठक का संचालन जिला मंत्री बेनीपुर शंभु मिश्र ने किया तथा सभी पारित प्रस्तावों से उपस्थित राम भक्तों को अवगत कराया सभी उपस्थित राम भक्तों ने संकल्पित होकर देश धर्म और संस्कार के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने हेतु सदैव तैयार रहने का वचन दिया अंत मैं कृण्वंतो विश्वमार्यम् हिंदवा सोदरा सर्वे ना हिंदू पति तो भवेत् के मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।घनश्यामपुर सिद्ध विद्यापीठ गलमाधाम में विहिप की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विमर्श, संगठन को ग्राम स्तर पर विस्तार देने पर जोर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें