अप्रैल,26,2024
spot_img

Darbhanga Airport : यात्रा करना पड़ रहा महंगा, पटना से ढाई गुना तक अधिक हुआ दरभंगा से दिल्ली और मुंबई का किराया

spot_img
spot_img
spot_img
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। छठ के बाद वापसी के लिए पटना की तुलना में दरभंगा से मुंबई और दिल्ली का हवाई किराया दो से ढाई गुना तक ऊंचा हो गया है। मुंबई रूट में पटना से हवाई किराया लगभग 5200 रुपये, जबकि दरभंगा से लगभग 9600 रुपये चल रहा था।

दिल्ली रूट में पटना से हवाई किराया लगभग 4.5 हजार रुपये और दरभंगा से लगभग 7.5 से 12 हजार रुपये के बीच चल रहा था। (Darbhanga Airport)

दरभंगा की तुलना में पटना से जाना सस्ता

ऐसे में हवाई मार्ग से दिल्ली और मुंबई जाना हो तो दरभंगा की तुलना में पटना से जाना ही सस्ता होगा। बेंगलुरु जाने के लिए पटना और दरभंगा दोनों रूट समान है। बुधवार को दरभंगा से जाना सस्ता है, जबकि गुरुवार को पटना रूट ही सबसे सस्ता विकल्प है. सिर्फ छठ ही नहीं बल्कि उसके बाद भी अगले दो-तीन महीनों में अधिकतर दिन पटना रूट की तुलना में दरभंगा रूट में ही हवाई किराया अधिक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बेटी की शादी में आतिशबाजी से सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत

यह बताता है, दरभंगा से दिल्ली और मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या अधिक है और उसके फ्लाइटों की अक्युपेंसी रेट भी अधिक है। (Darbhanga Airport)

पटना से किराया

महानगर 24- 25
मुंबई 5259- 5259
दिल्ली 4630- 4630
बेंगलुरु 9129- 9203

दरभंगा से किराया

महानगर 24- 25
मुंबई 9602 -9676
दिल्ली 12226 -7502
बेंगलुरु 9024 -11386

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे...रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक...1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें