दरभंगा, देशज टाइम्स। त्वरित, सुलभ न्याय के लिए दरभंगा में हाईकोर्ट बेंच गठन की मांग विधान सभा पटल पर लाने वाले विधायक संजय सरावगी को बार एसोसिएशन दरभंगा की ओर से महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र व अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने श्री सरावगी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सदियों से प्रति वर्ष बाढ़ या सुखार का दंश झेल रहे मिथिला की भूमि के लोगों को न्याय पाने के लिए पटना उच्च न्यायालय जाने को विवश होना पर रहा है। करीब छह करोड़ आवादी वली उत्तर बिहार के लोगों का लाखों मुकदमा उच्च न्यायालय पटना में चल रही है। एन० एच०- 57 से जुड़े बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सुपौल ,सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज मधेपुरा, अररिया समेत सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय खगड़िया जिले के वाशिंदों को पटना की अपेक्षा दरभंगा की दूरी कम है। हवाई अड्डा और प्रस्तावित एम्स के निर्माण होने से यात्रा यातायात और स्वास्थ्य सेवा समृद्धि होगी।
आर्थिक रूप से कमजोर करोड़ों लोगों को अपने घर में त्वरित और सुलभ न्याय मिलने की सपना साकार होगी। मिथिला की भूमिक करोड़ों लोगों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभायी है। वहीं दरभंगा महाराज ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए गठित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को वार्षिक चंदा देकर दरभंगा का नाम रोशन किए थे। आजादी पश्चात प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को अपना व्यक्तिगत हवाई जहाज देकर मिथिला की भूमि को उपकृत किये थे। आजादी से पूर्व एवं आजादी के पश्चात मिथिला की यह भूमि चीनी मिले,जूट मिले, पेपर मिल रेल परिवहन से यह भूमि समृद्ध रहा है।
वहीं इस इलाके के लोगों को बाढ़ और सुखाड़ ने आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। हालात यहां तक पहुंच गयी है कि धन के आभाव में सिविल मामलों में रिवीजन फाइल करने के लिए पक्षकार पटना उच्च न्यायालय नहीं जा पाते हैं। इसलिए भारतीय संविधान की यह भावना की हर एक को त्वरित व सुलभ न्याय मिले जिससे इलाके के लोगों वंचित हैं। आवश्यकता है कि करोड़ों लोगों को न्याय देने के लिए है दरभंगा में पटना उच्च न्यायालय को मिथिला खंडपीठ की स्थापना का गठन किया जाए।