अप्रैल,20,2024
spot_img

दरभंगा वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं को मिला मान-सम्मान

spot_img
spot_img

दरभंगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 21 कार्यालय में महिला स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 21 के ऐसे कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो घर का काम निपटाते हुए दफ्तर में भी काम करती हैं और दोनों जगह सफाई का विशेष ध्यान रखती है। दरभंगा वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं को मिला मान-सम्मानइसके अलावा 4 दिन पहले शुरू हुए गीला कचरा से खाद बनाने वाली एक दर्जन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रण लिया कि अपने घर के गीले कचरे से खाद बनाकर फल- फूल, पेड़- पौधे लगायेंगे, ऑर्गेनिक खाद बनाएंगे और सफाई में अहम योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Baheri News | दरभंगा आ रही थी Samastipur से शराब...फिर Baheri police ने ये किया?

इस अवसर पर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे। दरभंगा वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं को मिला मान-सम्मानकार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा ने की। पार्षद एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से वार्ड के ऐसे 40 लोगों को महिला सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

दरभंगा वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं को मिला मान-सम्मानइनमें वार्ड 21 में स्थित कोतवाली ओपी के अवर निरीक्षक, दरभंगा नगर निगम कार्यालय के 5 महिला कर्मी, वार्ड में रहनेवाली दरभंगा नगर निगम के एक दर्जन महिला सफाई कर्मी सहित शिक्षका, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, महिला रसोईया, अन्य विभागों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

दरभंगा वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं को मिला मान-सम्मानइसके बाद वार्ड कार्यालय से दरभंगा नगर निगम कार्यालय तक महिला स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं ने पैदल मार्च कर नगर निगम तक जाकर स्वच्छता के प्रति महिलाओं के योगदान का नारा लगाया और स्वच्छता अपनाने की बात दोहराई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें