अप्रैल,27,2024
spot_img

दरभंगा को याद आए बाबा नार्गाजुन,संकल्प सभा में सत्ता-विपक्ष की परवाह नहीं करने वालों को नमन

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। मिथिला विकास संघ के तत्वावधान में गुरूवार को बैद्यनाथ मिश्र ‘ यात्री’ बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर कामेश्वरनगर स्थित बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

संघ के अध्यक्ष बिप्लव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते सुजीत कुमार आचार्य ने कहा, बाबा नागार्जुन अपनी रचनाओं में मानव जीवन के सच को निर्भीकतापूर्वक चित्रण करते थे। इस क्रम में वे सत्ता और विपक्ष की परवाह नहीं करते।

उदय शंकर मिश्र ने कहा, बाबा प्रतिरोध की संस्कृति के कवि थे, उनकी रचनाएं हमेशा शोषित पीड़ित मानवता का मार्गदर्शन करता रहा है। बरुन कुमार झा ने कहा कि उनकी रचना जन जन से जुड़ाव रखने वाला है। रामनाथ पंजियार ने कहा, बाबा का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर है। अन्य वक्ताओं  में मृत्युंजय मृणाल, आनंद ठाकुर, राजीव यादव, विकास आनंद मोनू, चंद्रशेखर झा प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | हे ईश्वर !! रामचंद्र के उपकार का ऐसा सिला....शादी में काल को न्यौता...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें