अप्रैल,27,2024
spot_img

दरभंगा आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने जाना-हालिया 2021 में आई बाढ़ की जमीनी प्रभावित पंचायतों, गांवों का हाल, लिया कैसा रहा राहत-बचाव कार्यों का जायजा

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक (Darbhanga Disaster Management Authority has known – the condition of the panchayats, villages affected by the recent floods in 2021) आयोजित की गई।

 

बैठक में वर्ष 2021 में आई बाढ़ के दौरान अब तक के प्रभावित पंचायत, गांव एवं चलाए गए बाढ़ राहत कार्य से समिति को अवगत कराया गया।

 

अवगत कराते हुए दरभंगा के जिला आपदा प्रबंधन प्रभारीसत्यम सहाय ने प्राधिकार को बताया कि वर्ष 2021 में आई बाढ़ में अब तक कुल 1900 लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए निष्क्रमित किया गया है। जिनमें हनुमाननगर के 700, घनश्यामपुर के 400 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 800 व्यक्ति शामिल हैं। दरभंगा आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने जाना-हालिया 2021 में आई बाढ़ की जमीनी प्रभावित पंचायतों, गांवों का हाल, लिया कैसा रहा राहत-बचाव कार्यों का जायजादरभंगा जिला में बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु 249 समुदायिक किचन चलाए गए हैं। वर्तमान में 50 समुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं। चलाए गए समुदायिक रसोई में 16 लाख 35 हजार 918 लोगों को दोनों शाम भोजन करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | फूल तोड़वा हत्याकांड में Naveen Singh का कोर्ट में सरेंडर

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 10 हजार 270 पॉलीथिन शीट का वितरण करवाया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 386 निःशुल्क नाव का परिचालन करवाया जा रहा है।

 

हनुमाननगर में 750, केवटी में 250 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 1000 कुल 2000 सूखा राहत पैकेट का वितरण बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच करवाया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीएचईडी,दरभंगा द्वारा 16 नए चापाकल लगवाए गए हैं, 97 चापाकलों का शुद्धिकरण करवाया गया है। वहीं 62 चापाकलों की मरम्मति कराई गई है। जबकि  बाढ़ आश्रय स्थलों के समीप 12 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | फिर पाली में आग ने खेली तबाही की पारी...तीन घर समेत आरा मशीन खाक, 4 दिनों में 100 से अधिक घर हो चुके हैं जमींदोज

 

बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के मवेशियों के लिए उनके बीच अब तक 1083 क्विंटल पशुचारा का वितरण करवाया गया है।  बताया गया कि वर्ष 2021 में अब तक एक भी व्यक्ति की मृत्यु बाढ़ से नहीं हुई है। परंतु गहरे नाले, पोखर एवं नदियों में डूबने वालों की संख्या 38 हैं, जिनको स्थानीय प्रकृति आपदा के अंतर्गत अनुग्रह अनुदान सहायता राशि की भुगतान की जा रही है।   जिसमें 01 करोड़ 52 लाख रुपये व्यय होने की संभावना है।दरभंगा आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने जाना-हालिया 2021 में आई बाढ़ की जमीनी प्रभावित पंचायतों, गांवों का हाल, लिया कैसा रहा राहत-बचाव कार्यों का जायजा
बाढ़ पीड़ित परिवारों को समय पर जीआर (GR) मिल सके इसके लिए आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर 7 लाख 65 हजार 442 परिवारों का आधार अद्यतीकरण किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि दरभंगा जिला में बाढ़ प्रभावितों की जान माल की सुरक्षा के लिए एक एनडीआरएफ की टीम कार्यरत है। जिसका आवासन रामनगर आईटीआई कॉलेज में है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी जीजा...नाबालिग को जीभर रौंदा, बनाया गर्भवती... शादी का झांसा, लुटती अस्मत को मिला... DNA से इंसाफ... POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें