अप्रैल,25,2024
spot_img

अहिल्या की नगरी कमतौल में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में श्रम संसाधन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, हमारे विभाग की कार्ययोजनाओं से संपूर्ण बिहार होगा लाभान्वित, विशेष फोकस रहेगा जाले पर

spot_img
spot_img
spot_img

कमतौल, देशज रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जाले विधानसभा के कमतौल मंडल स्थित अहिल्या स्थान परिसर में किया गया।

शिविर का उद्घाटन श्रम संसाधन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार, बिहार प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, अंजनी निषाद, विजय कुमार चौधरी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी चुनाव में उनके आत्मबल को मजबूत बनाना, भाजपा के सिद्धांत इतिहास राजनीति संगठन आदि पर विशेष रूप से चर्चा पर मुख्य जोर था। शिविर में 7 वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें पहला भाजपा का इतिहास विकास पर मंत्री जीवेश कुमार ने विस्तृत चर्चा की। दूसरा वर्ग प्रदेश के मंत्री डॉ. धर्मशीलाअहिल्या की नगरी कमतौल में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में श्रम संसाधन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, हमारे विभाग की कार्ययोजनाओं से संपूर्ण बिहार होगा लाभान्वित, विशेष फोकस रहेगा जाले पर गुप्ता की ओर से भाजपा का कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर चर्चा किया गया। तीसरा वर्ग जिला उपाध्यक्ष  विजय कुमार चौधरी की ओर से  सैद्धांतिक अधिष्ठान पर चर्चा के साथ रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा में वैश्वानर का खेल...सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक दर्जन घर स्वाहा...Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे मगर...कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग

चौथा सत्र मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र प्रसाद की ओर से 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव तथा भाजपा एवं हमारा दायित्व पर विशेष चर्चा किया गया पांचवां सत्र जाले मंडल के अध्यक्ष  विपिन कुमार पाठक की ओर से सोशल मीडिया का किस तरह से उपयोग करना है इस पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया सातवां चर्चा एफपीओ के बारे में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य व महनार विधानसभा के कार्यकर्ता श्री दिलीप सिंह जी के द्वारा विशेष रूप से चर्चा किया गया।

शिविर के प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री जीवेश कुमार ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उसी योजनाओं को पूरे बिहार सहित जाले विधानसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसकी कार्य योजना पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सिंहवाड़ा मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर, कमतौल मंडल के अध्यक्ष राम सुदिष्ट बैठा, अंजनी निषाद, वीणा मिश्रा, मुकेश सिंह, रिंकी देवी समेत जाले विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।अहिल्या की नगरी कमतौल में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में श्रम संसाधन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, हमारे विभाग की कार्ययोजनाओं से संपूर्ण बिहार होगा लाभान्वित, विशेष फोकस रहेगा जाले पर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| धरौड़ा में वैश्वानर का खेल...सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक दर्जन घर स्वाहा...Fire officer Dharam Dev Singh स्वयं पहुंचे मगर...कहां थमने वाली थी ये पछिया की लगी आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें