मार्च,29,2024
spot_img

बिरौल में बाढ़ आपदा कार्य में दो शिक्षक प्रतिनियुक्त, प्रशासन ने जारी किया पत्र

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। संभावित बाढ़ आपदा वर्ष 2021 के मद्देनजर बाढ़ आपदा पोट्ल पर लाभार्थियों का आधार कार्ड, बैंक खाता एवं राशन कार्ड का छायाप्रति अपलोड करवाने के लिए सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने एक पत्र जारी किया है।

 

इसमें पूर्व की व्यवस्था को देखते हुए पंचायत स्तर पर पूर्व से प्रतिनियुक्त कर्मी को सहयोग करने के लिए शिक्षक राज कुमार राम ( मविपोखराम उत्तरी ) व शिव शंकर ठाकुर (म.वि.पोखराम) को ग्राम पंचायत राज पोखराम उत्तरी में अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल के Supaul Market में अवैध Nursing Home, पड़ा छापा, हुआ खुलासा, 4 मिले अवैध

 

सीओ श्री सक्सेना ने उपरोक्त शिक्षकों को अपने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव एवं कर्मी से संपर्क स्थापित कर कार्य का निष्पादन ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

अंचल कार्यालय ने बाढ़ आपदा कार्य में प्रतिनियुक्त किये गए दोनों शिक्षकों को दिये गए निर्देश का अनुपालन कराने के लिए बीईओ, बीआरपी से कहा है। इसकी विधिवत सूचना सीओ ने बीडीओ, एसडीओ,जिला पदाधिकारी को दिया है

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें