अप्रैल,20,2024
spot_img

किरतपुर में भूमि विवाद का हल तलाशने की कोशिश, विवादित जगहों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश, जल्द निकलेगा आधा दर्जन मामलों का समाधान

spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। किरतपुर अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को जमालपुर थाना परिसर में किरतपुर के सीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष विपीन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें आधा दर्जन मामले में चार भूमि विवादों की सुनवाई की गई। इन लोगों के कागजातों का अवलोकन करने के बाद सीओ ने अगले तिथि में उपस्थित होने का निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्ष विपीन कुमार ने इस दौरान विवादित स्थल पर विधि व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दोनों पक्षों को दिया।
भूमि विवाद का निबटारा शिविर में झगरुआ, जमालपुर, भंडरिया सहित कई गांव के लोग अपनी समस्या को लेकर यहां उपस्थित हुए थे। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने भूमि विवादों का ऑन द स्पोर्ट निबटारा करने के लिए प्रत्येक शनिवार को संबंधित थाना परिसर में सुनवाई करने का निर्देश दिया है लेकिन इस क्षेत्र के लोगों मे आज भी जागरूकता की कमी है। इसके कारण भूमि विवाद की समस्या को लेकर आनेवाले लोगों की संख्या कम रहती है। बावजूद इसके स्थानीय थाना स्तर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें