अप्रैल,26,2024
spot_img

बिरौल के मनौरभौराम पंचायत में सरकारी योजनाओं में लूट के खिलाफ गरीब-मजदूर बैठे बेमियादी धरना पर

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल एरिया कमेटी के मनौरभौराम स्थित अंबा माले नगर में गरीब मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना वृहस्पतिवार से (In Manourbhauram Panchayat of Biraul, poor laborers sitting on an indefinite dharna against loot in government schemes) शुरू हुआ।

 

 

इसका नेतृत्व लोकल कमेटी सदस्य राम सोहाग चौपाल कर रहे हैं। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि मनौरभौराम पंचायत में सरकारी योजनाओं का लूट, स्थानीय जनप्रतनिधियों और अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

 

कहा कि इसके खिलाफ मजदूरों ने अनिश्चित कालीन धरना आयोजित किया है। मनोरभौराम पंचायत के कई सम्पर्क पथ बाधित है। यहां यातायात को चालू करने के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है,लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि के मेल से कई सड़क के नाम पर राशि का गबन किया जा रहा है,को भाकपा माले कार्यकर्ता बरदाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

 

श्री यादव ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम मांग करते हैं कि प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचकर, जनता की समस्याओं से अवगत होकर जांच और कार्रवाई की दिशा में आवश्यक निर्देश दे अन्यथा सरकार और प्रतिनिधि के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का बंदरबाट करना भाजपा जदयू का पुरानी परंपरा है।जिसके खिलाफ आंदोलन ही एक मात्र साधन है।एरिया सचिव ने कहा कि राहत ,बचाव में लापरवाही बरतने के खिलाफ कल 30 जुलाई को भाकपा माले के जिला व्यापी आवाहन पर बिरौल एरिया के गांव टोला मे प्रतिवाद कर सरकारी के नीतियों को भंडाफोड़ करना है, इसमें सुकिया देवी, विशुनदेव चौपाल, जिवच्छी देवी, कासो देवी,सोमानी देवी, दाय रानी देवी,सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें