मार्च,29,2024
spot_img

बिरौल में भीषण अग्निकांड से उजड़ गई खेतों की खुशियां, पचास एकड़ में लगे गेंहू के फसल जलकर राख

spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के अम्बा पचगछिया के मध्य में एक खेत में अचानक आग लगने से लगभग 50 एकड़ मे लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। आसपास गांव के लोगों के अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में रामाशीष यादव,मणिकांत यादव,महावीर चौपाल,देवनारायण चौपाल,राधे यादव,लक्ष्मी पंडित, बुच्ची यादव,डोमी यादव,भोला यादव,गौरी शंकर यादव,कैलाश यादव सहित दो दर्जन किसानों का फसल नष्ट हो गया। बताया जाता है कि घटना स्थल से सटे अन्य खेतों में मक्का का पेड़ रहने के कारण गांंव आग के चपेट मे आने से बच गया अन्यथा खेत के साथ साथ गांव भी आग की चपेट में आ जाता। इधर आग बुझने के कई घंटों बाद अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल में हादसे के बाद पुलिस पर गुस्सा उतारना पड़ा महंगा@15 Arrested, बाकी Biraul Police के रडार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें