अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल नदी किनारे खेल रही 2 किशोरी कमला बलान में डूबी,1 की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। जमालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़गांव सहायक थाना के सामने कमला बलान नदी के किनारे खेल रही दो किशोरी पानी में डूब गई। इसमें एक किशोरी को ग्रामीणों ने अथक प्रयास से बचा लिया। दूसरी किशोरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

दूसरी की पहचान बड़गांव निवासी अशोक साह की तेरह वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। वही, बड़गांव निवासी हरि यादव की बारह वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।बिरौल नदी किनारे खेल रही 2 किशोरी कमला बलान में डूबी,1 की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

बताया जाता है कि दोनों किशोरी कमला बलान नदी के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान नदी में गिर गई। बड़गांव पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोनी की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें