बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मारपीट मे दो महिला सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया।
जानकारी के अनुसार बिरौल थाना के बलरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मे परमेश्वर यादव, राम यादव, धर्मेंद्र यादव,रंजू देवी, रविन्द्र यादव,बिक्रम यादव, बिरजू यादव तथा दुसरे पक्ष के ललित सहनी, कैलाश मुखिया, प्रेमलता देवी, राजेंद्र मुखिया, शत्रुघ्न मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में ईट,पत्थर तथा रॉड का उपयोग किया गया है। बताया जाता है कि पूर्व के किसी मामले को लेकर घटना घटित हुई है। स्थिति नियंत्रण में हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस बलरा मे कैंम्प कर रही है।