अप्रैल,17,2024
spot_img

बिरौल को चाहिए हर हाल में नगर परिषद का दर्जा, सरकार पर चौतरफा दबाव बनाने की बनी रणनीति

spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर परिषद संघर्ष समिति बिरौल की ओर से कबीर विद्यापीठ में एक बैठक राजकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमे वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट से बिरौलवासियों को नगर परिषद के दिए गए तोहफा को ही बरकरार रखने के लिए गणमान्य लोगों ने आपस में विचार-विमर्श करते इस हर हाल में वापस लेने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक...ये अज्ञात आग...किसानों के खून-पसीने...हाय रे! कोयले वाली किस्मत

इस दौरान गणमान्य सदस्यों में उमाशंकर प्रसाद, राजकुमार सिंह, संजीव झा,आलोक झा उर्फ टिंकू झा, पप्पू नायक ने अपने विचारों को रखते हुए गुरुवार को राज्य मुख्यालय पहुंच कर 2017 मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिरौलवासियों को दिए गए नगर परिषद का तोहफा को बरकरार रखने तथा इसके क्रियान्वयन कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक स्वर्णा सिंह के साथ जलसंसाधन मंत्री संजय झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मंत्री मुकेश सहनी से मिलने की बात कही, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मतों से समर्थन करते हुए इसकी तैयारी करने का निर्णय किया।

अंत में सदस्यों ने बिरौल को नगर परिषद का दर्जा बरकरार रखने के लिए स्थानीय लोगों को मंत्री संजय झा एवं मंत्री मदन सहनी के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथ ही विधायक स्वर्णा सिंह की ओर से सरकार को पत्र लिखकर अपनी सहमती देने वहीं जिप उपाध्यक्ष सह महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललिता झा की ओर से इसमे महत्वपूर्ण सहयोग करने के लिए सदस्यों ने उन लोगों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | गौड़ाबौराम में बौराईं आग...छह घर जलकर राख, लाख टका नकदी, बाइक, सबकुछ खाक...देखते ही देखते खुले आसमां के नीचे आ गईं परिवारों की अथाह जिंदगी

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें