अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से सहरसा में चार बच्चों समेत पांच की मौत, दरभंगा के बेनीपुर में बुजुर्ग महिला लड्डूवती देवी की वज्रपात से मौत

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/सहरसा/बेनीपुर। बिहार में मानसून के प्रवेद के बाद से ही सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

 

 

इसमें वज्रपात के कारण लोगों की जानें भी जा रही हैं। ताजा मामला सहरसा जिले का है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

 

घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। यहां सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बच्चे महिला के साथ मूंग तोड़ने गए थे। इस दौरान वज्रपात होने से सब के सब झुलस गए और उनकी मौत हो गई। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राज्‍य के कई इलाकों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इधर, बेनीपुर से देशज टाइम्स के विशेष संवाददाता सतीश चंद्र झा के अनुसार, बेनीपुर नगर परिषद वार्ड 12  पिपड़ा निवासी राम उतिम यादव की 60 वर्षीय पत्नी लड्डू वती देवी की निधन सोमवार को वज्रपात से हो गया।

परिजनों के अनुसार लड्डू वती अन्य दिनों की भांती सोमवार को भी खेतों में मवेसीयों के लिए चारा काट रही थी. इसी बीच गरज के साथ बारिश होने लगी और अचानक वज्रपात होने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंचल प्रशासन को भी है घटना की पुष्टि करते हुए सी ओ भुवनेश्वर झा न कहा कि हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है।  जांच प्रतिवेदन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें