अप्रैल,25,2024
spot_img

दरभंगा के डीएम का आया बेनीपुर बीडीओ को फरमान,रमोली पंचायत के मुखिया की सभी शक्तियों का प्रभार सौंपे उपमुखिया को

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर को पत्र जारी कर रमोली पंचायत के मुखिया की सभी शक्तियों का प्रभार उप मुखिया को हस्तगत कराने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों राज्य के अपर मुख्य सचिव ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 2006 -18 (5 )के तहत मुखिया को सभी शक्तियों से पदच्युत कर दिया था। इसके बाद पंचायत की सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं ठप पड़ी हुई थी ा उक्त मामले को लेकर जिला पदाधिकारी ने पंचायती राज पदाधिकारी के अनुरोध पर मुखिया के अधिकार को निरस्त करते हुए उप मुखिया को तत्काल प्रभार देते हुए पंचायत का विकास योजना प्रारंभ करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र को दिया है।

इससे पूर्व सझुवार पंचायत के मुखिया पंकज झा के द्वारा एक गबन के मामले में जेल जाने के कारण 90 दिन से अधिक बीत जाने के कारण उनके अनुपस्थित में मुखिया का सभी अधिकार उप मुखिया को सौंपने का निर्देश दिया जा चुका है ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें