अप्रैल,27,2024
spot_img

बेनीपुर में हर सरकारी कार्यालय हो रहे सेनेटाइज, सामाजिक दूरी के बीच हो रहे आम लोगों के कार्य

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। करोना संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते मरीजों की संख्या और लोगों की लापरवाही को देखते हुए स्थानीय प्रशासन  ने पूर्ण शख्ती बरतनी आरंभ कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र, अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा , थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ,अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित सैकड़ों पुलिस बल दोनों पालियों में राह चलते राहगीरों की एवं वाहन पर सफर कर रहे यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों की भी कड़ी खबर ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | अंटोर में अग्नि के 7 फेरे....

 

 

 

 

बिना मास्क लगाए लोगों को बिना कोई दया किए हुए चालान काटी जा रही है एवं वाहन मालिक को बिना मास्क लगाए एक भी यात्री को नहीं बैठाने का हिदायत दे रहे हैं ा साथ ही  शाम 7:00 बजे ही बाजार के सभी दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद करना पड़ता है जिससे रात्रि में अघोषित कर्फ्यू का नजारा देखने को मिलता है ा दूसरी ओर अनुमंडल कॉलोनी में दो पदाधिकारी एवं एक चिकित्सक पुत्र का कोरोनावायरस से संक्रमित होने का मामला सामने के आने के बाद अनुमंडल कॉलोनी में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | हे ईश्वर !! रामचंद्र के उपकार का ऐसा सिला....शादी में काल को न्यौता...

 

 

 

मंगलवार को नगर परिषद की ओर से अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, न्यायालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया है। साथ ही सभी कार्यालयों का मुख्य द्वार बंद कर काउंटर से आम लोगों का शारीरिक दूरी बनवा कर काम किया जा रहा है। दूसरी ओर पिछले 2 दिनों से पुनः न्यायालय का काम सदेह बंद कर वर्चुअल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | अंटोर में अग्नि के 7 फेरे....

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें