मार्च,29,2024
spot_img

बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी ने कहा-मैं आपके भरोसे शत-शत-शत खरा उतरूंगा, सरकारी भ्रष्टाचार का खात्मा हमारी प्राथमिकता

spot_img
spot_img

बेनीपुर। स्थानीय विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि जनता के भरोसे पर मैं शत-शत-शत खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं। वे शनिवार को तरौणी महादेव मंदिर परिसर में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्या को सुनकर तत्काल समाधान कर रहे थे।

 

 

इस दौरान सर्वाधिक शिकायत एवं मांग प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जल नल योजना का लाभ  लोगों को नहीं मिलने की बात अधिकतम लोगों ने उठाई। साथ ही पेंशन योजना ,राशन कार्ड से वंचित लोगों ने भी विधायक से शिकायत की विधायक श्री चौधरी ने तत्काल उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी से इसका निदान करने का अनुरोध किया। साथ ही उपस्थित आम जनता ने जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की बौछार लगा दी।

 

 

इस दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भी बार-बार दौड़ने के बावजूद कर्मी एवं पदाधिकारी द्वारा अनु सुना किए जाने का आरोप लगाया। जिसके प्रत्युत्तर में श्री चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और पदाधिकारी को सरकार ने जनता की सेवा के लिए ही नियुक्त करना रखा है। इस बात को पदाधिकारियों को भी ध्यान में रखकर आम लोगों की सेवा और सम्मान का ख्याल रखना चाहिए ा और कार्य संस्कृति में बदलाव की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यालय से भ्रष्टाचार और टालमटोल की नीति हरसंभव दूर की जाए तो सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजना का उद्देश्य पूरा हो सकता है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि जनता उन्हें सेवा के लिए चुनती है जिस भरोसे को टूटने नहीं देना चाहिए।

 

 

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपने मांग से संबंधित आवेदन सौंपा जिसका तत्काल निदान और निबंधित करते हुए जल्द निदान का भरोसा उपस्थित पदाधिकारियों ने दिया ा इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा , प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ,अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ,महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी ,उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ,मुखिया त्रिवेणी महतो , उप मुखिया अजय तिवारी ,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष झा , अमीरी विद्यार्थी , जद यू के प्रखण्ड अध्यक्ष कृति मोहन झा ,कमलेश झा , मुकुंद राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें