मार्च,29,2024
spot_img

बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में विधायक विनय चौधरी ने कहा, अधिकारी व जनप्रतिनिध खुद तय करें जवाबदेही, सभी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसीलिए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि को सम्मान देनी चाहिए

spot_img
spot_img

बेनीपुर। स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसीलिए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि को सम्मान देनी चाहिए क्योंकि सरकार उन्हें जनता की सेवा के लिए ही नियुक्त कर रखा है। वे शनिवार को बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जवाबदेही समझने की नसीहत देते हुए कहा कि पंचायत समिति में अनुपस्थित होना अपराध की श्रेणी में माना जाता है।बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में विधायक विनय चौधरी ने कहा, अधिकारी व जनप्रतिनिध खुद तय करें जवाबदेही, सभी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसीलिए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि को सम्मान देनी चाहिए

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र एवं अंचलाधिकारी को पंचायत स्तरीय कार्यालय में कर्मी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि आप लोगों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुई तो उनके विरुद्ध विभागीय मंत्री एवं पदाधिकारी को लिखा जाएगा ा साथ ही उन्होंने उपस्थित पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया को नसीहत देते हुए कहा कि सदन छोटा हो या बड़ा हो सदन सदन होता है। इसकी मर्यादा का ख्याल रखते हुए अपनी जवाबदेही को समझें  ा और राजनीति में एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है जनता के सहयोग में काम करें। अन्य विभागीय पदाधिकारी को भी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी।बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में विधायक विनय चौधरी ने कहा, अधिकारी व जनप्रतिनिध खुद तय करें जवाबदेही, सभी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसीलिए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि को सम्मान देनी चाहिए

इससे पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ,मनोज मंडल ,निधि देवी ,राम कुमार राम सहित कई पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख पर योजना वितरण में मनमानी का आरोप लगाया ा जिसे प्रमुख नकारते हुए समय पर योजना सदस्य द्वारा नहीं जमा करने की बात बताई गई। साथ ही 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से योजना चयन का अनुरोध सभी सदस्यों से किया और अविलंब सूची जमा करने का अनुरोध किया। इस दौरान समिति सदस्य आनंद चंद्र झा पप्पू ,भोगेंद्र यादव ,मुखिया बम बम झा , मालती देवी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी अपनी बातें रखी ा इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ,अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र ने की ाबेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में विधायक विनय चौधरी ने कहा, अधिकारी व जनप्रतिनिध खुद तय करें जवाबदेही, सभी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसीलिए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि को सम्मान देनी चाहिए

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | बाजार समिति में रहेंगी चाक-चौबंद व्यवस्था, पहुंचे DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें