अप्रैल,27,2024
spot_img

बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में छात्रों ने जाना कैसे रहेंगे नशे से दूर, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय केवटगामा में थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों को नशा मुक्ति, महिला आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इस जागरूकता अभियान में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि नशा समाज के लिए काफी घातक है। स्वच्छ और सुंदर  समाज बनाने के लिए हम सभी को नशा को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। अगर समाज मे कोई भी व्यक्ति नशा से संबंधित कोई चीज बेचता है या फिर नशा करता है तो इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में बुराई करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

सूचना देने वाले लोगों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। वहीं हेल्प डेस्क की प्रभारी उषा देवी ने छत्राओं को महिला आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर एसआई जीपी सुमन, विद्यालय के प्रभारी शंभु सदा, सीके ह्यूमन, रामबली राय सहित दर्जनों छात्र व अभिभावक मौजूद थे।बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में छात्रों ने जाना कैसे रहेंगे नशे से दूर, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | नाबालिग से Torture में लोहा सिंह लालदेव की कटेगी 1 साल जेल में, POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें