अप्रैल,19,2024
spot_img

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आया बिहार, पिछले 24 घंटे में 864 मिले मरीज, दरभंगा में मिले 17 लोग पॉजिटिव, जानिए बच्चों का बुरा हाल

spot_img
spot_img

पटना। कोरोना की दूसरी लहर ने बिहार में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 864 नए कोरोना मरीजों की पहचान गई। इससे पहले बीते साल 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,018 नए मरीज मिले थे।

 

 

राजधानी पटना में सर्वाधिक 372 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जहानाबाद में 60, भागलपुर में 46, मुजफ्फरपुर में 34, मुंगेर में 25, वैशाली में 25, पश्चिम चंपारण में 23, बेगूसराय में 19, गया में 19, दरभंगा में 17, सुपौल में 16, सहरसा में 14, सारण में 14, सीवान में 12, पूर्णियां में 11 और रोहतास में 10 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार का कोई जिला ऐसा नहीं है जहां कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| उदास पड़ा Gaighat | ये Beniabad में कैसा हादसा...चौकीदार Rajeshwar Sahni की करंट से मौत

 

 

कोरोना की नई लहर का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ा है। पिछले 48 घंटे में पटना जिले में 80 बच्चे संक्रमित हुए हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे पटना के शहरी इलाके के हैं। पटना के कंकड़बाग, पत्रकार नगर, गर्दनीबाग, अनिसाबाद, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, राजा बाजार, राजीव नगर जैसे इलाकों में लगातार बच्चे संक्रमित पाए जा रहे हैं। संक्रमित बच्चों में आधे से ज्यादा स्कूल में पढ़ने वाले हैं, जिनकी उम्र 14 साल से कम है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

 

 

 

राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या – 3560

तारीख      नये संक्रमित मरीज

30 मार्च     74

31 मार्च     259

01 अप्रैल    488

02 अप्रैल    662

03 अप्रैल    836

04-05 अप्रैल सुबह तक  -864

 

 

 

जानकारी के अनुसार, पटना में फैलते कोरोना के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से 103 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से 75 टीमें पटना के शहरी इलाकों में मरीजों की पहचान कर रही हैं। पटना के दो बड़े अपार्टमेंट की रविवार को बैरिकेडिंग कर दी गई। कंकड़बाग और श्रीकृष्णा पुरी स्थित दो अपार्टमेंट को प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया गया है। इन दोनों अपार्टमेंट में रहने वाले लोग संक्रमित पाए गए थे। श्रीकृष्णा पुरी स्थित एक अपार्टमेंट में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि कंकड़बाग स्थित दूसरे अपार्टमेंट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें