मार्च,28,2024
spot_img

Darbhanga : डीएमसीएच- कोविड आइसोलेशन वार्ड में अब तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे पदाधिकारी, जानिए डीडीसी तनय सुल्तानिया की अगुवाई में कौन-कौन पदाधिकारी रहेंगे पालियों में

spot_img
spot_img

रभंगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल एवं उनके कोविड आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

इस अवसर पर आकस्मिक विभाग, दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल एवं कोविड आइसोलेशन वार्ड,दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने 03 पाली यथा- प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से 02 बजे अपराह्न तक, द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने निर्धारित समय के अनुसार अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित होकर अपना दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन व नियंत्रण में कार्य करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | होली में हुड़दंग, घातक हथियार दिखाकर मांगी रंगदारी, तो पुलिस ने ये किया@8 लोगों के साथ?

आकस्मिक विभाग, डी.एम.सी.एच में नवीन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, कुमार सत्यम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं इंद्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वही कोविड आइसोलेशन वार्ड, डीएमसीएच में संजय कुमार देव “कन्हैया”, प्रभारी पदाधिकारी (मध्यान भोजन योजना), दरभंगा, पूर्णेन्दु नाथ झा, परियोजना निदेशक (आत्मा) एवं संजीव कुमार सहायक श्रमायुक्त, दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दरभंगा में प्रेमी-प्रेमिका की शादी पर परिजनों में High Profile फसाद, प्रेमिका के घर वालों ने की प्रेमी के घर तोड़फोड़, Rajya Sabha MP के पति पर भी FIR

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें