अप्रैल,19,2024
spot_img

बक्सर में एक परिवार की उजड़ गई भूमि विवाद में दुनिया, पहले पिता, फिर बड़े भाई और अब दोनों की हत्या के गवाह छोटे पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो वर्षो के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से दहल उठा परिवार

spot_img
spot_img

बक्सर। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कडसर गांव स्थित बाजार में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद उपस्थित भीड़ ने युवक की पहचान छुपाने का भरसक प्रयास किया। पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक की शिनाख्त शिवनारायण सिंह (35) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक वह कडसर गांव का ही रहने वाला है। गांव के समीप एक भूखंड को लेकर कुछ वर्षो से गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

मृतक शिवनरायन के पिता कड़े सिंह की भी हत्या वर्ष 2018 में भू माफियाओं ने गोली मारकर दी थी। हत्या के वक्त कड़े सिंह घर की छत पर सो रहे थे। इस हत्या की तह तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर ही रही थी कि तीन माह के भीतर कड़े सिंह के मंझले पुत्र अशोक सिंह की हत्या भी घर के समीप कर दी गई। मृतक पिता और भाई की हत्या का चश्मदीद गवाह भी था।

पुलिस को आशंका है कि शिवनरायण की हत्या भी भू माफियाओं ने महज इसलिए कर दी होगी कि वह पिता और भाई की हत्या का चश्मदीद गवाह था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती रात शिवनरायण कडसर बाजार से घर लौट रहा था। इस बीच बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने शिवनरायण को गोलियों से भून डाला। शिवनरायण को बदमाशों ने छह गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस हत्या के पीछे एक दबंग और कद्दावर नेता के गुर्गों का हाथ बताया जा रहा है। यही वजह रही कि भीड़ ने वारदात को घंटों तक छुपाने का प्रयास किया। एक ही परिवार के सभी पुरुष सदस्यों की हत्या के बाद स्थानीय पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह इस काण्ड का खुलासा कैसे करती है। बताया गया है कि पूर्व में हुई हत्याओं के आरोपित फिलवक्त जमानत पर हैं। शिवनरायण की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें