अप्रैल,24,2024
spot_img

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाली नोट छापने की फैक्ट्री का उदभेदन, पांच गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर। गुप्त सूचना पर राजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मंगलवार की रात मनोहरपुर गाँव में छापेमारी कर जाली नोट छापते पांच जालसाजो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया |इस दौरान पुलिस ने नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाले  समानो को भी जब्त किया है |

 राजपुर थाना प्रभारी शाहकार खान ने बुधवार को यहाँ बताया कि स्थानीय बजारों समेत जिले तथा अन्यत्र बजारों से जाली नोट मिलने की  सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली की मनोहरपुर गाँव में इन दिनों जाली नोट छापने व स्थानीय बाजारों समेत पडोस के जिलो और अन्य जगहों पर खपाने का काम एक गिरोह के माध्यम से किया जा रहा है |
सूचना के तहत रेकी करते हुए पुलिस ने बाजारों से कुछ जाली नोट जब्त किया और पुक्ता साबुत मिलते ही मनोहरपुर गाँव से पांच जालसाजो को जाली नोट छापते रंगे हाथो गिरफ्तार किया |
सभी गिरफ्तार लोगो को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है |पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस अभी गिरफ्तार  जालसाजो के नामो का खुलासा नही कर रही है |
सूत्र बताते है कि जालसाजो से पूछताछ में मिले कुछ अहम सुरागो को लेकर पुलिस यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में भी आज छापामारी कर रही है |बरामद जाली रुपये और अन्य बातो को लेकर पुलिस चुप सतर्क है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें