अप्रैल,27,2024
spot_img

बिहारशरीफ में एक पति की शराफत, घरेलू विवाद में पति ने परिवारवालों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img
बिहारशरीफ। जिला मुख्यालय स्थित लहरी थाना क्षेत्र के हिरण्य पर्वत के समीप  घरेलू विवाद में विवाहिता को पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहारशरीफ निवासी संपल कुमारी की शादी रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही घरेलू विवाद बढ़ गया था जिसमें अक्सर पति के द्वारा पत्नी के पिटाई की जाती रही थी। रविवार की देर रात्रि कुछ बातों को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई और पति ने आपा खो दिया और परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी को पीट पट कर हत्या कर दी।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि शादी के दौरान उपहार स्वरूप पैसा अन्य सामान भी दी गई थी।फिर भी दहेज की मांग को लेकर हमेशा मृतिका को प्रताड़ित किया जाता था। बीती रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई और परिवार वालों से मिलकर पीट-पटकर इसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना लहेरी थाना पुलिस को दी गई जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।biharsharif crime news
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें