मार्च,29,2024
spot_img

बिहारशरीफ में पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनने की चर्चा से बौखलाए अपराधियों ने कर दी चुनावी रंजिश में बहनोई के सामने साले की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
spot_img
बिहारशरीफ। छबिलापुर थाना क्षेत्र के सतोखरी गांव के समीप गुरुवार को हथियार से लैस बदमाशों ने बहनाई के सामने साले की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक चंदौरा गांव निवासी महेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गई। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। युवक के पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनने की चर्चा से गुस्साए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
पूर्व मुखिया के इशारे पर उसके शूटर नेता यादव और सहयोगियों पर वारदात का आरोप लग रहा है। नेता यादव पर सिलाव और छबिलापुर में कई हत्या का केस दर्ज है। बताया जाता है कि दादा का श्रार्द्धकर्म समाप्त होने पर युवक अपने बहनोई राजेश कुमार को बाइक से सिलाव बस स्टैंड पहुंचाने जा रहा था। उसी दौरान घटना हुई। हत्या के इकलौते चश्मदीद बहनोई की पिटाई कर बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
मृतक के चाचा शैलेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंटू मुखिया पद का उम्मीदवार बनने वाला था। इसी कारण पूर्व मुखिया रंजीत कुमार उर्फ गुड्‌डू, पारस पासवान, उसका पुत्र संजीत पासवान, नेता यादव उर्फ नीतीश और छोटे यादव ने उसकी हत्या कर दी।राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Education Department News | Bihar के Government स्कूलों में होगा 100% Admission, हो जाइए तैयार, कोई भी बच्चा छूटेना...Entrance Festival होगा 1 April से,

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें