अप्रैल,16,2024
spot_img

बिहारशरीफ के ग्रीन गार्डेन स्कूल के छात्रावास में फंदे पर लटकी मिली दसवीं के छात्र की लाश, पिता ने कहा-हुई है हत्या, आखिर कैसे खुला था स्कूल बड़ा सवाल

spot_img
spot_img
बिहारशरीफ| राजगीर थाना क्षेत्र के तुलसीगली स्थित ग्रीन गार्डेन स्कूल के छात्रावास में बुुधवार को फंदे के सहारे लटकी 10वीं कक्षा के छात्र की लाश मिली। स्कूल प्रबंधक घटना को खुदकुशी बता रहा है। जबकि पैर फर्श पर रहने के कारण परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सरकार के शिक्षण संस्थानों के बंद करने के आदेश के बाद स्कूल खुला था। मृतक पटना जिला के छबिलातर गांव निवासी किसान सुधीर कुमार का 15 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार है।
जहां मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अंग्रेजी में लिखा था कि मैंने अपना चरित्र खो दिया है। चरित्र के बिना जीवन अभिशाप है। इस कारण सुसाइड कर रहा हूं। आई लव यू मां, आई मिस यू मां। पुलिस नोट की जांच में जुटी है। स्कूल में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब बताया जा रहा है।
 स्कूल संचालक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद छात्र अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर उसकी लाश दिखी। तब खिड़की से अंदर दाखिल हो दरवाजा खोल लाश निकाली गई। वही मृतक के पिता ने संचालक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया कि हत्या के बाद पुलिस जांच को गुमराह करने के लिए शव को फंदे के सहारे खड़ा कर दिया गया। वे कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगा रहे हैं।थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Patna Crime News | दिन-दहाड़ चाय पत्ती कारोबारी को सटाया देसी कट्टा, लूट लिए 2 लाख कैश, विरोध करने पर जमकर पीटा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें