अप्रैल,24,2024
spot_img

बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दोनों एक-साथ कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गये  हैं। दोनों ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को सतर्कता बरतने और खुद की कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

 

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर लिखा कि मैं एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गया हूं। कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतें।अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कोरोना की वजह से फेफड़ा में इन्फेक्शन का पता चला है। इसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अभी हालत स्थिर है। ऑक्सीजन लेवल 96 प्रतिशत है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

इसके कुछ घंटे बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। लोगों से उन्होंने अपील की कि कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोग सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें