अप्रैल,19,2024
spot_img

Special Train: दिल्ली और पंजाब से बिहार लौटने वालों की भीड़ के लिए बड़ी राहत, अब दौड़ेंगी 30 अप्रैल से अमृतसर से दिल्ली-बरौनी-बेगूसराय-कटिहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए आपके शहर का ट्रेन कनेक्शन

spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कोरोना के दूसरे लहर में घर लौटने वाले प्रवासियों के लिए रेलवे की ओर से मांग के अनुसार लगातार ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिल्ली और पंजाब से बिहार लौटने वाले लोगों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से 30 अप्रैल से अमृतसर से दिल्ली, कानपुर, बरौनी होते हुए कटिहार के बीच स्‍पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। बिहार के 20 से ज्‍यादा, जबकि यूपी के 18 स्‍टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है।

05733/05734 कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्‍पेशल ट्रेन का संचालन कटिहार से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार तथा अमृतसर से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को किया जाएगा।

इस स्‍पेशल ट्रेन में एसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के सात, शयनयान श्रेणी के दस, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक एवं जेनरेटर सह लगेज के एक कोच सहित 22 कोच लगे होंगे। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

05733 प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को कटिहार से रात 22:45 बजे चलकर 23:07 बजे काढ़ागोला, 23:22 बजे कुर्सेला, 23:45 बजे नवगछिया, 23:59 बजे थानाबीहपुर, 01:03 बजे मानसी, 01:15 बजे खगड़िया, 01:50 बजे बेेेगूसराय, 03:10 बजे बरौनी, 04:05 बजे समस्तीपुर, 04:20 बजेे खुदीराम बोस पूसा, 04:34 बजेे ढ़ोली, 05:30 बजेे मुजफ्फरपुर, 06:25 बजे हाजीपुर, 06:40 बजे सोनपुर, 07:10 बजे दिघवारा, 08:50 बजेे छपरा, 09:40 बजे सिवान, 10:00 बजे मैरवा, 10:45 बजे देवरिया सदर, 12:25 बजेे गोरखपुर, 13:05 बजे खलीलाबाद, 13:34 बजे बस्ती, 14:27 बजे मनकापुर, 15:15 बजे गोंडा, 16:35 बजे बाराबंकी, 17:38 बजे बादशाहनगर, 18:10 बजे ऐशबाग, 19:14 बजेे उन्नाव, 19:55 बजे कानपुर सेंट्रल, 21:40 बजे इटावा, 22:35 बजे फिरोजाबाद, 23:15 बजे टुंडला, 23:54 बजे हाथरस, 00:22 बजे अलीगढ़, 00:54 बजे खुर्जा, 02:05 बजे गाजियाबाद, 02:28 बजे दिल्ली शाहदरा, 03:20 बजे दिल्ली, 04:24 बजे सोनीपत, 04:57 बजे पानीपत, 05:23 बजे करनाल, 05:48 बजे कुरुक्षेत्र, 06:55 बजे अंबाला कैंट, 07:20 बजे राजपुरा, 07:43 बजे सरहिंद, 07:57 बजे खन्ना, 08:50 बजे लुधियाना, 09:06 बजेे फिल्लौर, 09:59 बजे फगवाड़ा, 10:40 बजे जालंधर सिटी तथा 11:13 बजे व्यास होते हुए अमृतसर 12:20 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी।
वापसी में 05734 स्‍पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को अमृतसर से 08:25 बजे चलकर, 09:00 बजेे व्यास, 09:42 बजे जालंधर सिटी, 09:53 बजे जालंधर कैंट, 10:07 बजे फगवाड़ा, 10:27 बजे फिल्लौर, 11:10 बजे लुधियाना, 11:58 बजे खन्ना, 12:18 बजे सरहिंद, 12:42 बजे राजपुरा, 13:40 बजे अंबाला कैंट, 14:32 बजे करनाल, 14:58 बजे पानीपत, 15:32 बजे सोनीपत, 16:44 बजे सब्जी मंडी, 17:35 बजे दिल्ली, 09:08 बजे खुर्जा, 19:40 बजे अलीगढ़, 20:05 बजे हाथरस, 21:00 बजे टुंडला, 21:20 बजे फिरोजाबाद, 22:18 बजे इटावा, 00:30 बजे कानपुर सेंट्रल, 01:01 बजे उन्नाव, 03:23 बजे बाराबंकी, 05:30 बजे गोंडा, 05:54 बजे मनकापुर, 06:43 बजे बस्ती, 07:17 बजे खलीलाबाद, 08:25 बजे गोरखपुर, 09:26 बजे देवरिया सदर, 10:07 बजेे मैरवा, 10:35 बजे सीवान, 12:15 बजे छपरा, 13:25 बजे सोनपुर, 13:40 बजे हाजीपुर, 14:27 बजे मुजफ्फरपुर, 15:45 बजे समस्तीपुर, 17:05 बजे बरौनी, 17:23 बजे बेगूसराय, 18:04 बजे खगड़िया, 18:19 बजे मानसी, 19:26 बजे थाना बिहपुर, 19:50 बजे नवगछिया, 20:28 बजे कुर्सेला तथा 21:06 बजे काढ़ागोला होतेे हुए 22:10 बजे कटिहार पहुंच जाएगी
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें